फोटो- 30- जनता और कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल। संवाद
- फोटो : HARDOI
पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि हरदोई में गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सौहार्द्र बनाए रखने के लिए प्रयासरत है, लेकिन अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
गुरुवार को अपने वैटगंज स्थित आवास पर पुत्र सदर विधायक नितिन अग्रवाल और भाई जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल की मौजूदगी में जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से पूर्व सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियां भी घर-घर तक पहुंचाएं।
कार्यकर्ता भी निगरानी रखें कि कोई भी पात्र किसी योजना से वंचित न रहे। नरेश अग्रवाल ने कहा कि हरदोई में हमेशा गंगा-जमुनी तहजीब कायम रही है।
उन्होंने अपने पिछले 40 वर्ष के राजनीतिक जीवन का हवाला देते हुए कहा कि हरदोई की जनता और नरेश अग्रवाल के बीच कोई नहीं आ सकता।
इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सुरसा ब्लाक प्रमुख महिपाल सिंह यादव, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला, बावन के पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, पिंटू त्रिवेदी, हबीब लिट्टे, नाजिम खां आदि मौजूद रहे।