फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो मकानों से छह लाख के आभूषण और 2.6 लाख रुपये समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर/हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव में शनिवार रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया। यहां से चोर छह लाख रुपये कीमत के आभूषण और 2.6 लाख रुपये चोरी कर ले गए। थाना क्षेत्र को लेकर हरपालपुर और सवायजपुर कोतवाली में खींचतान मची रही। बाद में सीओ के निर्देश पर हरपालपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी प्रेमपाल खेती करते हैं। प्रेमपाल ने बताया कि शनिवार रात परिवार के सदस्य कमरे में सोए थे। रविवार सुबह जब उनकी पत्नी सोकर उठीं तो उन्हें पड़ोस के कमरे का सामान फैला मिला। बक्से का ताला टूटा मिला। चोर बक्से में रखा सोने का हार, अंगूठी, झाले, मंगलसूत्र, मांगबेदी, कमरपेटी, पायल आदि आभूषण ले गए। प्रेमपाल के मुताबिक चोर पांच लाख के आभूषण और बोलेरो बेच कर रखे 2.5 लाख रुपये ले गए।
इसी गांव के निवासी अवधेश के मुताबिक उनके यहां से चोर कमरे का ताला तोड़कर एक लाख रुपये के आभूषण और 10 हजार रुपये ले गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार और हरपालपुर कोतवाल निर्भय सिंह पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के निर्णय के बाद दर्ज हो पाई रिपोर्ट
हरैया गांव ग्राम पिथनापुर का मजरा है। सीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सवायजपुर और हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के परिसीमन में कुछ दिन पहले ही ग्राम पिथनापुर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र से सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के तहत आया है लेकिन पिथनापुर का मजरा हरैया अभी भी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में है। इसलिए पीड़ित की तहरीर पर हरपालपुर कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें