फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के सम्मान से नहीं किया जाएगा समझौता : विक्रम पांडेय

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता न करने की बात कही।
विज्ञापन

नघेटा रोड स्थित राजीव भवन में बैठक में जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि पार्टी को प्रत्येक बूथ स्तर पर मजबूत करना है। ब्लाॅक और नगर कमेटियां गठित हो चुकीं हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेगी।
कार्यकर्ताओं को सत्ता पक्ष या जिला प्रशासन के दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि हर वार्ड और बूथों पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाए और कांग्रेस की विचारधारा का प्रचार प्रसार किया जाए। पूर्व जिला अध्यक्ष/प्रभारी लोकसभा मिश्रिख डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस एक पार्टी नहीं एक विचारधारा है।
विज्ञापन

जिला महासचिव अजीत चंदेल व प्रेम प्रकाश वर्मा ने कहा कि संविधान की रक्षा सिर्फ कांग्रेस कर सकती है। पार्टी सभी की उन्नति के लिए दृढ़ संकल्पित है। बैठक में उपाध्यक्ष सत्य बोध प्रकाश, लालाराम शुक्ला, आफताब हैदर, जिला महिला अध्यक्ष सुनीता देवी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें