फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नौतपा के पहले दिन दिखी नरमी, आने वाले दिनों में होगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार सूर्यदेव जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो नौ दिनों तक गर्मी प्रचंड रहती है। इसी को नौतपा कहते हैं। रविवार से नौतपा शुरू हो गया है। नौतपा के पहले दिन आसमान में छाए बादलों की वजह से तापमान में नरमी रही, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

पंडित शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि नौतपा का संबंध भगवान सूर्य से है, इस दौरान सूर्य की किरणें प्रभावशाली होती हैं। सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो नौतपा लगता है। नौ दिन तक सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती है, इस कारण अधिक गर्मी होती है और तापमान तेजी से बढ़ता है। नौतपा की शुरुआत रविवार से हो गई है। पहले दिन तो आसमान में काफी बादल रहे, इस कारण से तापमान में बढ़ोतरी तो नहीं हुई बल्कि आधा डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आई है। फिर भी धूप में गर्मी का अहसास रहा, इससे लोग घर से निकलने पर छाता और गमछा का प्रयोग करते नजर आए।
मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम दोनों में ही आधा डिग्री की कमी आई है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा छह किमी प्रति घंटा से चली और आर्द्रता सुबह 76 प्रतिशत और शाम को 56 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें