फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 70 हजार की नगदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
खुले पड़ा बक्सा व बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। चोरों ने मंगलवार रात ग्राम अर्जुनपुर में एक घर से 70 हजार रुपये और लाखों के जेवर चुरा लिए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

अर्जुनपुर गांव निवासी पृथ्वीराज सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के साथ आंगन में सो रहा था। देर रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़ दिया और 70 हजार रुपये समेत लगभग पांच लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। बुधवार सुबह आंख खुलने पर परिजन कमरे में गए तो सामान बिखरा मिला। कोतवाल राघवन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें