फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर गैरेज व किराना गोदाम में चोरी

विज्ञापन
गैराज में बिखरे पड़े स्पेयर पार्टस के गत्ते। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। चोरों ने गुरुवार रात कस्बे में कानपुर रोड पर स्थित मोटर गैरेज व किराना गोदाम से लाखों का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी फुरकान का कानपुर रोड पर गैरेज है। वाहनों की मरम्मत के साथ ही वह स्पेयर पार्ट्स का बिक्री भी करता है। गैरेज के पीछे बरगावां गांव निवासी वीरेश चंद्र का किराना गोदाम है। फुरकान ने बताया कि शुक्रवार सुबह गैरेज का गेट खुला मिला। अंदर जाने पर कीमती स्पेयर पार्ट्स समेत लगभग दो लाख रुपये का सामान गायब मिला।
विज्ञापन

वहीं वीरेश ने बताया कि चोर गोदाम के मेन गेट का ताला तोड़कर पान मसाला व सिगरेट के गत्तों समेत लगभग एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। प्रभारी कोतवाल ताहिर हुसैन ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें