फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉवर पर चढ़ा युवक, अफसरों की बात की अनसुनी

विज्ञापन
फोटो-26- टॉवर के आस पास लगी ग्रामीणों की भीड़ व मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली (हरदोई)। हत्या में आरोपी एक युवक शनिवार की सुबह गांव स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि पुलिस उसे फंसा रही है। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय, एसओ सुभाष चंद्र सरोज और चौकी इंचार्ज जावेद ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। शाम तक युवक टॉवर से नहीं उतरा था।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बन्नापुर निवासी बबलू का 23 मार्च को गांव से एक किलोमीटर दूर नहर किनारे अधजला शव मिला था। उसकी हत्या में पत्नी रीना और चचेरे भाई अनुज को गिरफ्तार किया गया था। मामले में कुछ अन्य के संलिप्त होने की आशंका पर पुलिस गांव के ही राधे को तलाश रही थी।
उसकी तलाश में पुलिस ने दो बार रात में उसके घर दबिश भी दी थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। इधर शनिवार की सुबह लगभग 5.30 बजे राधे गांव के जयदीप सिंह के खेत में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ सुभाष चंद्र सरोज, सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने राधे से बात करने का प्रयास किया तो उसने बताया कि उसका इस हत्याकांड से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस उसे फंसाने और जेल भेजने का प्रयास कर रही है। इस पर एसओ ने एफआईआर में उसका नाम न होने की बात कहते हुए नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना।
एसओ सुभाष चंद्र सरोज ने टॉवर पर चढ़कर उतारने और एफआइआर की कॉपी दिखाने का प्रयास किया तो युवक कूदने की धमकी देने लगा। शाम 6.30 बजे तक युवक को नीचे नहीं उतारा जा सका।
एसओ ने बताया कि मौके से वर्दीधारी पुलिसकर्मियों को हटा दिया है। टॉवर के आसपास सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात हैं। युवक के परिजनों और ग्रामीणों के माध्यम से युवक से बात करने और नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें