फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बैराजों के पानी से गर्रा और रामगंगा का पानी बढ़ा, बाढ़ की आशंका बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम। पहाड़ोंं पर हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से एक फिर से रामगंगा और गर्रा नदी में पानी बढ़ने लगा है। 24 घंटे में रामगंगा नद में करीब 45 सेंटीमीटर और गर्रा नदी में करीब 33 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। पानी बढ़ने से नदियों के बाढ़ के पानी का दायरा बढ़ने लगा है। नदियों के पानी बढ़ने से दोबारा से बाढ़ की आशंका बलवती हो गई है।
विज्ञापन

बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी में अब गंगा नदी के साथ ही गर्रा नदी में भी पानी छोड़ा रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि बुधवार को गंगा नदी में हरिद्वार नदी में 1,92,440 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 1,72,128 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी का आगे निकास ठीक होने से गंगा नदी के पानी में पांच सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है, हालांकि पानी अभी भी खतरे के निशान 137.10 मीटर से 10 सेंटीमीटर ऊपर 137.20 मीटर पर है।
रामगंगा नदी के पानी में 45 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है और पानी 135.75 मीटर पर आ गया है। ऐसे ही गर्रा नदी के पानी में 33 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। गर्रा नदी का पानी 33 सेंटीमीटर बढ़ा है। पानी चेतावनी बिंदु 129.15 मीटर से करीब 28 सेंटीमीटर ऊपर आ गया है। गर्रा नदी में पानी बढ़ने से दोबारा बाढ़ की आशंका बन गई है।
विज्ञापन

बिलग्राम क्षेत्र में बुधवार को गंगा नदी के पानी कम होने के बाद भी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। क्षेत्र के किसानों की फसलों में पानी भर चुका है। क्षेत्र के तमाम ग्रामीण फिर गंगा के उफान से चिंतित हैं। तीन दिनों से हो रही बारिश ने क्षेत्र में समस्याएं बढ़ी हैं। पानी अभी तक आबादी में नहीं पहुंचा है, लेकिन दोबारा पानी बढ़ने से खेती प्रभावित हुई है। कटरी परसोला, कटरी बिछुइया, कटरी छिबरामऊ, जरेला समेत गांवों के मजरों की फसलें बाढ़ के पानी में डूबी हैं। एसडीएम एन राम ने बताया कि बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें