फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पूजन-अर्चन कर भगवान लंबोदर को भोग लगाया, भंडारा में श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/सांडी। श्रीगणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान लंबोदर का पूजन-अर्चन किया। सिनेमा रोड पर बुधवार को त्रिलोकी नाथ कंपाउंड में श्रीगणेश महोत्सव में भगवान लंबोदर का पूजन-अर्चन कर भोग लगाया गया। भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं सांडी के बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर पर कलाकारों ने झांकियों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल और सर्राफा कमेटी के श्रीगणेश महोत्सव में मंगलवार रात प्रभु राम भक्त पवनपुत्र हनुमान का गुणगान हुआ। श्रीसुंदरकांड पाठ हुआ, भगवान श्रीगणेश को भोग-प्रसाद अर्पित कर महाआरती उतारी गई। बुधवार को सुबह से ही भंडारा की व्यवस्था जुटाई गई। भोग के बाद श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को प्रसाद का वितरण किया गया। समिति के प्रदीप रस्तोगी, अनिल महेंद्रा, पीला रस्तोगी, भोलानाथ रस्तोगी, राजीव भल्ला, गोपाल मेहरोत्रा, अरुण गुप्ता, गौरव रस्तोगी, अजय वर्मा, निक्की मेहरोत्रा व राजू मेहरोत्रा आदि ने पूजन-अर्चन किया और प्रसाद वितरित किया।
सांडी के बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की तरफ से श्रीगणेश महोत्सव में व्यवसायी चंद्र भूषण बबला रस्तोगी ने सपत्नीक से पूजन-अर्चन किया। मंगलवार शाम को आरती के बाद शिवम-काजल आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने श्रीकृष्ण-सुदामा, हनुमान आदि झांकियाें की प्रस्तुतियां दीं। मयूर नृत्य ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। समिति के डॉ. पंकज त्रिवेदी, कपिल गुप्ता, संजीव राठौर, नमन सिंह, अनुराग कुशवाहा, डॉ. निरपेन विश्वास, शशांक कुशवाहा, प्रिंशू सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें