फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नदियों का पानी घटा, फैली बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बाढ़ का पानी नदियों में शुक्रवार को भी तेजी से कम हुआ। 24 घंटे में गंगा और रामगंगा नदी में 15-15 सेंटीमीटर और गर्रा नदी में 39 सेंटीमीटर पानी कम हुआ है।
नदियों में पानी कम होने के साथ ही अब बाढ़ की प्रभावित क्षेत्रों में तबाही के निशान दिखने लगे हैं। गांव के आसपास भरा पानी और खेतों में खराब होने वाली फसलों की दुर्गंध से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित गांव के लोगों को बीमारियों के पनपने का भय सता लगाने लगा है।
विज्ञापन

बैराजों से पानी छोड़े जाने का क्रम जारी है। वहीं पानी का निकास आगे सही होने से जिले में नदियों के पानी में 24 घंटे में कमी दर्ज की गई है। गंगा नदी में शुक्रवार को हरिद्वार बैराज से 71,483 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 80,447 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं गर्रा नदी में पीलीभीत के ड्यूनी बैराज से 4,320 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि गंगा नदी का पानी अब खतरे के निशान से नीचे आ गया है। पानी 135.95 मीटर पर आया है। रामगंगा नदी का पानी 137.01 मीटर पर आ गया है। वहीं गर्रा नदी का पानी 129.94 मीटर पर आ गया है। कटरी और कटियारी क्षेत्र में नदियों का पानी कम होने के बाद बाढ़ के तबाही के निशान प्रभावित गांवों और खेतों में साफ दिख रहे हैं। लोगों की दिक्कतें कम नहीं हो रहीं हैं। बिलग्राम क्षेत्र में बाढ़ का पानी घटने के बाद भी गांवों के किनारे अभी पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों को बाढ़ में लंबा समय काटना पड़ा। 35 दिन बाद भी बाढ़ का असर गांवों में बना है। जरसेनामऊ, चोलियापुर, बिरनी, कटरी परसोला, कटरी छिबरामऊ, कटरी बिछुइया, जरौली नेवादा, रामपुर मझियारा आदि गांव के आसपास पानी भरा है। एसडीएम एन राम ने बताया कि खराब हुई फसलों के सर्वे कराया जा रहा है। पाली क्षेत्र में गर्रा नदी का पानी सामान्य है। पानी कम होने के बाद ग्रामीणों में राहत है। 20 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हुए। सांडी क्षेत्र गर्रा नदी में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी जगह-जगह पानी भरा हुआ है। लोगों में बुखार और आंखों की बीमारी पनपने लगी हैं। मलवा अखवेलपुर का मजरा चुन्नी पुरवा में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि आशीष सिंह ने दी। पशुपालन विभाग की टीम एक दिन छोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें