फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अप रूट रेल ट्रैक पर रखे गए गर्डर, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अमृत भारत स्टेशन योजना से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चल रहे ओवरफुट ब्रिज के निर्माण को शुक्रवार को अप रूट पर गर्डरों को रखा गया। अप रूट पर कार्य के चलते रेलवे ने तीन घंटे का ब्लाॅक लिया गया। इसमें दो ट्रेनें प्रभावित हुईं और यात्रियों को उमस भरी गर्मी में ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

नए फुटओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। मंगलवार से शुरू हुए गर्डर निर्माण का कार्य बीते चार दिन अप रूट पर एक और दो लाइन और प्लेटफार्म पर गर्डर रखे गए। वहीं अब डाउन रूट पर तीन और चार नंबर लाइन पर गर्डर रखे जा रहे हैं। इस कारण रेलवे को तीन घंटे का पॉवर ब्लॉक लेना पड़ रहा है। ब्लॉक के चलते शुक्रवार को लखनऊ जाने वाली ट्रेन संख्या 13152 सियालदह एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देर से हरदोई स्टेशन पहुंची। वहीं लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस 15910 भी लगभग 2 घंटे 35 मिनट की देरी से हरदोई पहुंची। ऐसे में यात्रियों को उमस भरी गर्मी में ट्रेन का इंतजार करने के लिए परेशान होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक नरसीलाल मीणा ने बताया कि भविष्य में ऐसे कार्यों की जानकारी पहले से देने की कोशिश की जाएगी ताकि यात्रियों को कम दिक्कतों का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें