फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मंदिर से घंटा चोरी कर रहे चोर को दौड़ा कर पकड़ा

Wed, 26 Mar 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18- मंदिर के चोरी के घंटों के साथ आरोपी मुकेश। संवाद
विज्ञापन

- पुलिस ने नामजद की जगह अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। पाली के ज्यूरा में पनिहास शिव मंदिर से घंटा चोरी करके बाइक से भाग रहे चोर की बाइक फंस जाने से ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया। खेत में मौजूद ग्रामीणों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में नामजद के स्थान पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
ग्रामीणों ने बताया बुधवार की रात करीब दो बजे एक चोर ने मंदिर में घुसकर करीब दो कुंतल का घंटा मंदिर से चोरी करके बोरी में भर कर ले जा रहा था। बाइक पर बोरियां बांधकर भाग रहा था कि तभी मंदिर से कुछ दूर पर रेत में उसकी बाइक फंस गई और वह गिर पड़ा। वह बाइक उठाकर भागने का प्रयास कर रहा था, इस बीच खेत की रखवाली कर रहे दौलतियापुर के प्रदीप व उनके साथी को कुछ आवाज आई तो उन्होंने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर ने बोरी में आलू भरा होने की बात कही। शक होने पर उन्होंने तलाशी ली तो बोरी में घंटे मिले। उन लोगों ने शोर मचाया तो कई ग्रामीण इक्ट्ठा हो गए। सभी ने चोर की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चोनने मझिला थाना के ग्राम बिल्हैया निवासी मुकेश बताया। कथावाचक कन्हैयालाल शास्त्री ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें