फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मंत्री ने 1.17 अरब की 68 परियोजनाएं जनता को सौंपी

Wed, 26 Mar 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-01- प्रेक्षाग्रह में निर्माणाधीन विकास कार्यों का लोकार्पण करते गऩ्ना मंत्री संजय गंगवार साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बव्बन डीएम एमपी सिंह व एसपी नीरज कुमार जादौन। संवादफोटो-02- प्रेक्षागृह में बाल विकास विभाग के स्टॉल पर अन्नप्रासन व गोद भराई के लिए बच्चों के साथ मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

फोटो-03- गणेश वंदना प्रस्तुत करते सेठ एमआर जयपुरिया के बच्चे। संवाद
- योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम में राज्यमंत्री संजय गंगवार ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग राज्यमंत्री संजय गंगवार ने बुधवार को 1.17 अरब रुपये की 68 परियोजनाएं जनता को सौंपी। कार्यक्रम में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करने के साथ ही युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी पुस्तिका का विमोचन किया
प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर रसखान प्रेक्षागृह में कार्यक्रम के दूसरे दिन राज्यमंत्री ने बटन दबाकर 41 परियोजनाओं का लोकार्पण और 28 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्धाटन और अवलोकन किया। स्टाॅल पर अधिकारियों-कर्मचारियों से जानकारी ली कुछ परिवारों को फैमिली आईडी सौंपी। सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी पुस्तिका का अनावरण किया। कहा कि पिछली सरकारों में जनता परेशान हो गई थी। 2017 से पहले माफिया राज था। कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर से जुड़े अदालत के फैसले को लेकर लोग कहते थे कि फैसला आने के बाद खून की नदियां बहेंगी, लेकिन योगी सरकार में एक एफआईआर तक नहीं हुई। कांग्रेस सबसे अधिक दिनों तक सत्ता में रही, पर महिलाओं को शौचालय तक न दे पाई। प्रधानमंत्री ने महिलाओं की गरिमा को समझा और घर-घर शौचालय बनवाए। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने जिले से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा कि जिले को छह लेन वाला गंगा एक्सप्रेसवे मिलने जा रहा है। मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना भी हो रही है। संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्पाद की इकाईयां स्थापित हुई हैं। मवेशी संरक्षण में प्रदेश में पहले स्थान पर हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, भाजपा महामंत्री अनुराग मिश्र, ओमवर्मा, सतेंद्र राजपूत, एसपी नीरज कुमार जादौन, सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, प्रफुल्ल त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, डीडीओ कमलेश कुमार, डीपीओ मनोज कुमार, श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह, सीवीओ डॉ. एके सिंह आदि अधिकारी और लोग मौजूद रहे। संचालन श्वेता सिंह और मनीष मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें