फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एसपी ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से ली जानकारी

विज्ञापन
हूंसेपुर में शनिवार रात तेजा के परिजनों से जानकारी लेते एसपी नीरज कुमार जादौन।
विज्ञापन
शाहाबाद। हूंसेपुर गांव में चौकीदार की हत्या के मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने शनिवार देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों से भी जानकारी ली। परिजनों ने एसपी से भी किसी से भी रंजिश होने की बात से इन्कार किया है। हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

हूंसेपुर निवासी तेजा (65) गांव में स्थित सीमेंट की ईंट बनाने की फैक्टरी में चौकीदारी करते थे। शनिवार सुबह उनका शव फैक्टरी के पास स्थित उनकी झोपड़ी से 50 मीटर दूर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में शव पर नौ चोटें मिली थीं। फेफड़े फट जाने और छाती की हड्डियां टूटने के कारण मौत होने की बात पोस्टमार्टम में सामने आई थी।
मृतक के पुत्र मुकेश उर्फ गुड्डू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। शनिवार देर रात एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की वजह को लेकर सीओ अनुज मिश्रा और कोतवाल उमेश त्रिपाठी से भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि अभी कोई बहुत अहम सुराग नहीं मिले हैं। दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें