फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क जाम करने में 10 नामजद और 15 अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शव रखकर शनिवार शाम सांडी रोड जाम करने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबकि, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के सराय थोक निवासी मछली व्यापारी सुमित कश्यप ने शुक्रवार सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी करने से पहले उसने वीडियो बनाकर भाई अमित को भेजा था। इसमें मौत के लिए पत्नी मानसी और उसके प्रेमी हर्षित को जिम्मेदार ठहराया था।
पुलिस ने अमित की तहरीर पर हर्षित और मानसी के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी। शनिवार को शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय सांडी रोड पर मृतक के परिजन और परिचितों ने जाम लगा दिया था।
विज्ञापन

इससे आवागमन बाधित रहा था। पुलिस का दावा है कि जाम लगाने वालों ने पथराव की भी कोशिश की थी। जाम में एंबुलेंस और स्कूली बसें भी फंस गई थीं।
राधानगर चौकी प्रभारी रोहित कुमार पांडेय की तहरीर पर शहर कोतवाली में नीरज कश्यप, अभिषेक सिंह उर्फ गोविंद, हरिशंकर कश्यप, प्रदीप, प्रमोद उर्फ टोपी, अभिषेक, मंगल, कुलदीप गुप्ता उर्फ कुल्ली, सौरभ सिंह, शुभम सिंह चंदेल और 15 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि जो घटना हुई है उसके लिए सहानुभूति है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें