फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुर्घटनाओं की सूचना सबसे पहले देने वाले आठ लोगों को एसपी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यातायात जागरुकता माह का समापन सोमवार को हो गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटनाओं की तत्काल सूचना देने वाले आठ लोगों को सम्मानित किया। इनसे प्रेरणा लेकर अन्य लोगों को भी गोल्डन ऑवर में दुर्घटना की सूचना और मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। यातायात माह में गतवर्ष की अपेक्षा दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या में कमी आने पर एसपी ने कहा कि नियमों का पालन दुर्घटना से बचाता है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि ज्यादातर मार्ग दुर्घटनाएं नियम तोड़ने के कारण होती हैं। अक्सर दुर्घटनाओं में देखा जाता है कि दोपहिया वाहन चालक की मौत सिर में आई चोटों से होती है। हेलमेट लगाने पर इसकी संभावना न्यूनतम हो जाती है। इसलिए हेलमेट का इस्तेमाल जरूरी है। वाहन चालकों को सीट बेल्ट भी जरूर लगानी चाहिए। कार्यक्रम में एसपी ने बिलग्राम के सैय्यदबाड़ा निवासी सैफ अली जाफर, सांडी थाना क्षेत्र के रौरा निवासी शुभम पांडेय, शहर कोतवाली क्षेत्र के महेश गली निवासी आशुतोष पांडेय, आजाद नगर निवासी सुनील कुमार, बगियापुरवा निवासी राकेश कुमार, सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के सिलवारी निवासी श्यामा कुमार, संडीला के अशराफ टोला निवासी सचिन कुमार और शाहाबाद के पुरवा पिपरिया निवासी रंजीत कुमार को सम्मानित किया। इन सभी ने अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं की सूचना सबसे पहले पुलिस को दी थी। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह, सीओ यातायात अनुज मिश्रा, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें