फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुर्घटना में घायल दूसरे बाइक सवार की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में करावां मार्ग पर शुक्रवार देर शाम हुई बाइक दुर्घटना में घायल एक और युवक की मौत लखनऊ ले जाते समय हो गई। एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गदनहईया निवासी आकाश गौतम (23) थाना क्षेत्र के रुंधपुरवा निवासी अपने मामा देशपति (35) के घर गया था। शुक्रवार की शाम वह मामा के साथ पिहानी बाजार सब्जी लेने गया था। वहां से वापस आते समय करावां मार्ग पर उसकी बाइक रुंधपुरवा मोड़ पर दूसरी बाइक से आ रहे के गुरुदीनपुरवा निवासी मोहित (30) की बाइक से टकरा गई थी।
घटना में दो बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए थे। आकाश को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया था। देशपति और मोहित को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां से मोहित को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। उसका पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें