जिले में सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई
गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस
मौके पर स्कूलोें में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। सुभाष चंद्र
बोस जन कल्याण समिति ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कराने की मांग की।
सुभाष
चंद्र बोस जन कल्याण समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम मेें पूर्व
विधायक लालन शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपना संपूर्ण जीवन
मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया। देश की स्वतंत्रता को उन्होंने
प्रतिष्ठित नौकरी को ठोकर मारकर आजादी का संकल्प लिया।
सुख सागर मिश्र ने
कहा कि सुभाष जी जैसे व्यक्ति सदी में एक बार ही जन्म लेते हैं। आज यदि हम
खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो निसंदेह इसका श्रेय नेताजी को जाता है।
समिति अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति होने से हम सब आज
भी नेताजी की मृत्यु के वास्तविक कारण को जान नहीं सके है।
इस मौके पर
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कराने की
मांग की गई। इस मौके पर रामरूप त्रिवेदी, अजय गुप्ता, राजेंद्र सिंह,
कौशलेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे। इधर, पतंजलि योग समिति के
जिला प्रभारी हरिवंश सिंह द्वारा शहीद उद्यान में मनाई गई। जिसमें नेता जी
के दिखाए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर दिलीप गुप्ता,
प्रतिभा गुप्ता, राम मिलन गुप्ता, ललित कुमार, अविनाश आदि मौजूद रहे। उधर,
अभाविप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक अंशुमान मिश्र ने कहा कि
नेता जी के बताए रास्ते पर युवाओं को चलना चाहिए। इस मौके पर वैभव
श्रीवास्तव, देशदीपक शुक्ला, आशुतोष चौहान आदि मौजूद थे।
उधर, जीडीसी में
आयोजित कार्यक्रम में डा. बीएस पांडे ने कहा कि सरकारें अपने वोट बैंक को
ध्यान में रखकर कई नेताओं की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करती हैं,
जबकि नेता जी की जयंती पर सरकार का व्यवहार उदासीन है।
इस मौके पर
प्राचार्य आरके मिश्र, डा. एमके त्रिपाठी, डा. देशदीपक शुक्ल, डा. शीला
पांडे, डा. मीना श्रीवास्तव, उमापति मिश्र, संदीप शुक्ल, रजनीश मिश्र,
प्रभाकर सिंह, विनय सिंह, संजीव राठौर आदि मौजूद थे। शिवसेना द्वारा भी
शहीद उद्यान में आयोजित गोष्ठी मेें राज्य सचिव अवनीश श्रीवास्तव के साथ
सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
ज्ञान स्थली एकेडमी में टीचरों ने माँ सरस्वती के
साथ नेता जी सुभाष की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर लघु
नाटिका पेश की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य मुकुल सिन्हा, वैभवी, अंशिका,
शुभी, जान्हवी, आस्था आदि मौजूद थे। इधर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सराय
थोक पश्चिमी में सुभाष जयंती धूमधाम से मनाई गई।
उधर, रफी अहमद इंटर कालेज
में प्रधानाचार्य कमलाकान्त यादव ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर
माल्यार्पण किया तथा स्कूल के टीचरों और छात्रों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस
मौके पर सुभाष कनौजिया, आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद थे। बेनीगंज में
क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमेें
युवाओं को एक मंच पर लाने व नशाखोरी से मुक्त कराने का संकल्प लिया गया।