डा. बाबा साहब अंबेडकर के सपनों के अनुसार समता,
स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की स्थापना को बहुजन समाज बनाओ
अभियान चलाने की जरूरत है। वैचारिक क्रांति के इस अभियान के लिए ही जिले
में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूर्व मंत्री व सेवानिवृत्त
महानिदेशक सहित तमाम प्रबुद्ध आएंगे।
सामाजिक परिवर्तन मंच के संयोजक
राजकुमार कपिल ने बताया कि गोष्ठी 27 जनवरी को गांधी भवन में होगी। जिसमें
लोग प्रतिभाग कर विचारों को बताएं। सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति
आंदोलन के निर्माण को लेकर अभियान की शुरुआत की जा रही है।
कपिल ने बताया
कि बाबा साहब, महामना ज्योतिबा फूले, नारायणा गुरु पेरियर, ईबी नायकर एवं
कांशीराम साहब की परिकल्पना के अनुसार सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति
आंदोलन को चलाना जरूरी है और आंदोलन को गतिमान बनाने को बहुजन समाज बनाना
जरूरी है। अभियान की शुरुआत जिले में 27 जनवरी को आयोजित विचार गोष्ठी से
की जाएगी।
जिसमें पूर्व मंत्री द्ददू प्रसाद मुुख्य अतिथि होंगे और
अध्यक्षता सेवानिवृत्त अपर पुलिस महानिदेशक विजेंद्र सिंह द्वारा की जाएगी।
इसके अलावा डिप्लोमा इंजीनियर स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश
अध्यक्ष अखिलेश चंद्र गौतम भी विचार रखेंगे।
गोष्ठी में जिले के तमाम
अधिकारी और कर्मचारी सहित सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद होंगे। इस दौरान
अवनिंद्र वर्मा, महेश बाबू, मनोज कुमार, बदले सिंह, धर्मेंद्र कुमार,
सत्येंद्र कुमार व अनिल कुमार मौजूद थे।