फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आठ लाख की परियोजना का 10 दिन में ही निकल गया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। भरखनी विकास खंड के सवायजपुर कस्बे में गोवर्धनी देवी मंदिर परिसर में आठ लाख रुपये की लागत से लगाई गई सोलर पेयजल टंकी 10 दिन ही चल सकी। टंकी खराब हो जाने के कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं को फिर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सवायजपुर कस्बे में प्रसिद्ध गोवर्धनी देवी मंदिर है। इस मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत की ओर से तकरीबन आठ लाख रुपये खर्च कर सौर ऊर्जा चलित पानी की टंकी की स्थापना कराई गई थी। श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए यहां वॉशबेसिन भी बनवाया गया था।
टंकी चालू होने के महज 10 दिन के अंदर ही इसने काम करना बंद कर दिया। मंदिर के पुजारी रामजी सैनी ने बताया कि जिम्मेदारों से कई बार यह टंकी खराब हो जाने और इससे पानी न मिलने की शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बारे में जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी स्वाती जैन ने बताया कि अब तक समस्या संज्ञान में नहीं थी। अब पता चला है तो कर्मचारी भेजकर व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें