फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्लास्टिक दोना पत्तल के दाम भी चढ़े, सहालगों पर पड़ा दोगुना भार

विज्ञापन
फोटो- 44- दुकान पर​ बिक्री के लिए रखे प्ला​स्टिक के दोना व पत्तल। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। खाड़ी देशों में हुए युद्ध का व्यापक असर जिले के कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद रोजमर्रा की चीजों के साथ सहालगों में विशेष तौर से प्रयुक्त होने वाली सामग्री में महंगाई बढ़ गई है। इनमें से एक प्लास्टिक के दोना पत्तल भी हैं। सहालग से लेकर कार्यक्रमों में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक की क्रॉकरी के दामों में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन




सहालगों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में बाजारों में भले ही रौनक दिखाई दे रही है लेकिन सामग्री के दाम आसमान पहुंच चुके हैं। कच्चे माल का आयात प्रभावित होने से प्लास्टिक के दामों में महंगाई तो देखने को मिल रही है। वहीं, बढ़ती कीमतें ग्राहकों के लिए चिंता का विषय बन गई है। दावतों और आयोजनों में उपयोग होने वाले प्लास्टिक गिलास, प्लेट, कटोरी और चम्मच के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। दुकानदार राजेश गुप्ता का कहना है कि उन्हें थोक बाजार से ही सामान महंगा मिल रहा है।
व्यापारी अवधेश जायसवाल ने बताया कि युद्ध के चलते कई प्लास्टिक के लिए कच्चा माल नहीं आ रहा है। बताया कि पहले 20 रुपये मिलने वाला प्लास्टिक गिलास का पैकेट अब 35 रुपये का हो गया है। थाली का पैकेट 65 रुपये से बढ़कर 100 रुपये तक पहुंच गया है। प्लास्टिक गिलास के पैकेट में भी 60 प्रतिशत का उछाल आया है। दोना, कटोरी और चम्मच के दामों में बढ़ोतरी होने से आम आदमी को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें