फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पार्सल में निकले तमंचे व रिवाल्वर ने पहुंचाया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिल्ली के लिए रवाना हुई रोडवेज बस के एक पार्सल से रिवाल्वर और तमंचे मिलने के मामले में बस के चालक, द्वितीय चालक और परिचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिवहन निगम ने तीनों कर्मचारियों की संविदा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। रोडवेज बसों में किसी भी प्रकार के पार्सल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने पर तीनों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार दोपहर को हरदोई डिपो की एक बस साढ़े तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस पाली और फर्रुखाबाद होते हुए दिल्ली जा रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब बस हुल्लापुर चौराहा पहुंची, तो वहां एक घंटे का ठहराव था। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार के अनुसार, चालक पवनेश ने बताया कि हुल्लापुर चौराहा पर एक मूंगफली वाले ने बस में एक पार्सल रखने के लिए दिया था। चालक और परिचालक संदीप मिश्रा ने शुरू में मना किया था, लेकिन चालक का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब मूंगफली वाले ने पार्सल बस में रख दिया।

बस जैसे ही हुल्लापुर चौराहा से निकलकर डबरी तिराहे पर पहुंची, पहले से मौजूद पुलिस ने नाकाबंदी कर बस की तलाशी ली। बस के पार्सल से एक रिवाल्वर और तीन तमंचे बरामद हुए। पुलिस ने इन अवैध हथियारों को जब्त कर लिया और तीनों रोडवेज कर्मचारियों-चालक पवनेश, द्वितीय चालक अजयकांत और परिचालक संदीप मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। परिवहन निगम ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों की संविदा समाप्त कर दी।
विज्ञापन




सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ने बताया कि गिरफ्तार तीनों कर्मचारी इसी बस पर लगातार काम कर रहे थे और उन्हें इसी बस पर नियुक्त किया गया था। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से इस बस की नियमित रूप से चेकिंग की जा रही थी। यह भी आरोप है कि कई बार उड़नदस्ते को इस विशेष रूट के बारे में जानकारी दी गई, और इस बार भी ऐसा ही हुआ। सामान्य तौर पर, बसों में पार्सल ले जाना प्रतिबंधित है, लेकिन चालक और परिचालक आर्थिक लाभ के लिए अक्सर नियम तोड़ते हैं। इस बार, पुलिस की पहले से मौजूद होने को देखते हुए, कर्मचारियों ने इसे सुनियोजित साजिश का हिस्सा माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें