फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमा प्रचार का शोर, अब वोटरों की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में शामिल जिले में रविवार को शाम होते-होते चुनाव प्रचार थम गया। अब मतदान के लिए एक दिन शेष रह गया है।
विज्ञापन

23 फरवरी को जिले की सभी आठों विधानसभा सीटों के लिए करीब 29 लाख मतदाता 85 प्रत्याशियों के भाग्य को वोटों के मार्फत बुधवार को बंद करेंगे।
चुनाव प्रचार के बंद होने के बाद अब प्रत्याशियों के पास बहुत समय नहीं बचा है। ऐसे में प्रत्याशी अपने क्षेत्रों के सभी बूथों के आसपास बस्ता लगवाने एवं वोटरों तक पर्ची पहुंचने की तस्दीक करने में जुट गए हैं।
दलगत प्रत्याशी बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से बातचीत कर रहे हैं। दलीय प्रत्याशी घर-घर पहुंच बनाने एवं मतदान के दिन मतदाताओं को बूथ तक आने के लिए प्रेरित करने के लिए जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिन दलों के बूथ स्तर तक कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी तादाद में हैं, वे इस ओर जुटे हुए हैं। उधर, जिले की सभी सीटों पर प्रमुख दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
तमाम समीकरणों के मद्देनजर कई विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प है। इस बार चुनाव में तमाम फैक्टरों के चलते किसी की धड़कन बढ़ी हुई है, तो किसी की आशा लगी हुई है।
जिले की सभी आठों विधानसभा सीटों पर कुल 85 दलीय एवं निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें सवायजपुर सीट से सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी तो गोपामऊ सीट पर सबसे कम सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इसके अलावा बिलग्राम-मल्लावां सीट से 13, शाहाबाद सीट से 12, सांडी सीट से 12, संडीला सीट से 10, बालामऊ विधानसभा सीट से नौ एवं हरदोई सदर विधानसभा सीट से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
ये हैं प्रमुख दलों के प्रत्याशी मैदान में
विधानसभा सीट सपा भाजपा बसपा कांग्रेस
हरदोई सदर अनिल वर्मा नितिन अग्रवाल शोभित पाठक आशीष सिंह
सवायजपुर पदमराग सिंह माधवेंद्र प्रताप सिंह राहुल तिवारी राजवर्धन सिंह
सांडी ऊषा वर्मा प्रभाष कुमार कमल वर्मा आकांक्षा
गोपामऊ राजेश्वरी देवी श्याम प्रकाश सर्वेश जनसेवा सुनीता देवी
बालामऊ रामबली वर्मा रामपाल वर्मा तिलक चंद्र पासी सुरेंद्र कुमार
संडीला सुनील सुभासपा-सपा अलका अर्कवंशी अब्दुल मन्नान मो. हनीफ
शाहाबाद आसिफ खां रजनी तिवारी एवी सिंह डॉ. अजीमुश्शान
बिलग्राम ब्रजेश वर्मा टिल्लू आशीष सिंह सतीश वर्मा सुभाष पाल
विस क्षेत्र के मतदाता और मतदेय स्थल
विधानसभा सीट मतदाता मतदेय स्थल
सवायजपुर 4,02,767 483
बिलग्राम मल्लावां 3,80,967 451
शाहाबाद 3,54627 443
सांडी 3,31,591 393
संडीला 3,40,968 431
बालामऊ 3,46,819 439
हरदोई सदर 4,13,133 448
गोपामऊ 3,43,252 411
नगरीय क्षेत्रों में 439 केंद्र
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी वीएल भार्गव के अनुसार, जिले की कुल आठों विधानसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए 3,499 मतदान स्थल हैं। 3,060 ग्रामीण क्षेत्रों में एवं 439 केंद्र नगरीय क्षेत्रों में है। करीब 29 लाख मतदाता हैं।
निर्भय होकर करें मतदान, समस्या हो तो करें डायल
हरदोई। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अविनाश कुमार ने विस चुनाव के लिए 23 फरवरी को जिले में होने वाले मतदान में सभी मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की है।
कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु प्राथमिकता पर मतदान करें। बताया कि मतदान के दिन किसी मतदान केंद्र आदि पर निर्वाचन से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारित करने हेतु विधानसभावार टोल फ्री कंट्रोेल रूम नगर पालिका परिषद स्थित कोविड कंट्रोल सेंटर में बनाया गया है।
डीएम ने कंट्रोल रूम पहुंच कर कामांड सेंटर प्रभारी को निर्देश दिए कि शिकायतों को प्राप्त करने हेतु 8-8 घंटे के लिए ड्यूटी लगाएं।
निर्वाचन एवं ईवीएम खराबी आदि की शिकायतें प्राप्त होने पर नियुक्त कर्मचारी द्वारा तत्काल संबंधित आरओ एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी जाएं। शिकायत का निस्तारण होने पर आख्या शिकायतकर्ता को फोन के माध्यम से उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

इन नंबरों पर कर सकते शिकायतें
सवायजपुर-05852-237627 व 06306507869, शाहाबाद-05852-234629 व 05853-260271, हरदोई-05852-237629 व 05852-234204, गोपामऊ-05852-237634 व 05852-252215,
सांडी-05852-237631 व 08299203567, बिलग्राम-मल्लावां-05852-237632, 05851-241033, बालामऊ-05852-237633 व 05854-297880,
संडीला-05852-237625 व 05854-271855 है। इन सभी कंट्रोल रूम नंबरों पर संबंधित विधान सभा की चुनाव संबंधी शिकायत की जा सकती है। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन कार्यालय का कंट्रोल रूम नंबर 1950 व 05852-234386 हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें