फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का हुआ दीदार, तब सजनी का पूरा हुआ त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदेाई। पति-पत्नी के बीच प्रेम, समर्पण व विश्वास का प्रतीक करवा चौथ का पर्व गुरुवार को उत्साह के साथ मनाया गया। विधि विधान से सुहागिनों ने पूजन कर पति की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

देर शाम चांद निकलते ही सुहागिनों ने परंपराओं व शास्त्रों में बताई गई विधि के अनुसार पूजन किया। एक चौकी पर यथा संभव मिट्टी के गणेश की स्थापना के साथ चतुर्थी देवी का स्मरण कर श्री गणेश को सिंदूर, अक्षत, पीले वस्त्र, फूल, यज्ञोपवीत चढ़ाने के साथ मिठाई से भरे करवे भी रखे गए। उसके बाद उनका भोग लगाया गया। इसके बाद उपवास पर रही सुहागिनों ने गणेशाय नमस्तुरभ्यं सर्वसिद्धिप्रदायक, संकटहर में देव ग्रहणात्र्य नमोस्तुते...मंत्र कहकर पति की दीर्घायु की कामना भी की।
बाजारों में दिखा पूरी तरह से पर्व का उत्साह
करवा चौथ पर पूजन को लेकर चांद का बेसब्री से इंतजार किया गया। इसके साथ ही बाजारों में भी तैयारियों का दौर जारी रहा। पूरे दिन बाजार सुहागिनों से पटे रहे तो करवों से लेकर चूरे आदि की बिक्री भी होती रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें