हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के गदरिया गांव में बाजार से लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मूल रूप से लोनार के पकरी गांव निवासी जगरूप (60) 40 साल से गदरिया में अपनी ससुराल में रहता था। उसके परिवार में पत्नी रामगुनी, एक बेटा व दो बेटियां हैं। बुधवार को वह रूपापुर बाजार में करवाचौथ की खरीदारी करने गया था, जहां से देर शाम पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के बाहर उसे किसी वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रभारी एसओ बीएन दुबे ने बताया कि वाहन का पता नहीं चल सका है। पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।