फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रांसफार्मर से तेल निकालकर अराजकतत्वों ने भर दिया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। जलालपुर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रांसफार्मर से तेल निकालकर पानी भर दिया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता (जेई) की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जलालपुर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है। जेई सुरेश कुमार यादव के मुताबिक, बीती 30 जून की रात कुछ लोगों ने जानकर ट्रांसफार्मर गिरा दिया। इससे ट्रांसफार्मर का बुश क्षतिग्रस्त हो गया। फिर ट्रांसफार्मर का तेल निकालकर उसमें पानी भर दिया।
पानी भरने के कारण ट्रांसफार्मर के सहायक उपकरण भी खराब हो गए। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि जेई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें