फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: धर्म छिपाकर हिंदू युवतियों से मिलने आए दो युवक, भीड़ ने पीटा…बाल व मूंछें मुंड़वाईं, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 01 Jul 2024 08:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Hardoi News: पाली कस्बे में धर्म छिपाकर प्रेमिका से मिलने आए दो युवकों को भीड़ ने जमकर पीट डाला। इसके बाद बाल व मूंछें भी मुंड़वाईं गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर गई और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
भीड़ ने युवकों के बाल व मूंछें भी मुंड़वाईं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पाली कस्बे में धर्म छिपाकर प्रेमिका से मिलने आए दो युवकों को एक मंदिर के पास कस्बे के बाशिंदों ने पकड़ लिया। युवतियां दूसरे धर्म की होने पर भीड़ ने दोनों युवकों को पीट दिया। उनके बाल व मूंछे भी मुड़वां दीं। पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई है, पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के याकूतगंज निवासी धर्म विशेष का एक युवक अपने दोस्त के साथ पाली कस्बे के एक मंदिर के पास अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। युवती भी अपनी बहन के साथ वहीं गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने युवक और युवती के बीच नजदीकियां देखीं तो भीड़ लग गई।

Trending Videos
विज्ञापन

लोगों ने युवक और उसके दोस्त से नाम पूछा तो दोनों ने हिंदू नाम बताए, लेकिन तलाशी में पास मिले आधार कार्ड से पता चला कि दोनों मुस्लिम हैं। इस पर भीड़ ने दोनों की पिटाई कर दी। साथ ही दोनों के सिर आधे व मूंछे भी आधी मुड़वा दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवकों को भीड़ से छुड़वाया और थाने में बैठा लिया। कोतवाल आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें