फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल गोदाम में आग से 18 लाख का नुकसान

Fri, 11 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। शहर के बाहर लखनऊ रोड स्थित पशुपति नाथ एग्रो राइस मिल में ड्रायर मशीन हीट होने से लगी आग में आठ सौ बोरा धान, बारदाना सहित तमाम सामान जलकर राक हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद  आग पर काबू पाया। आग से करीब 18 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी प्रदीप गुप्ता की लखनऊ रोड पर नयागांव के पास पशुपतिनाथ एग्रो राइस मिल है। मिल के एक गोदाम में धान सुखाने की मशीन लगी है। ड्रायर मशीन दो शिफ्टों में चलाई जाती है। गुरुवार रात की शिफ्ट का काम कर मजदूर शुक्रवार सुबह छह बजे बाहर निकले।

लगभग 6:30 बजे बाहर ड्रायर मशीन वाले गोदाम से धुआं उठने लगा। इस पर मजदूरों ने मिल मालिक के भाई रामजी ने सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो गोदाम से लपटें उठने लगी थी। सूचना पर करीब आठ बजे दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मिल मालिक रामजी ने बताया कि आग से गोदाम में रखा आठ सौ बोरा धान, ड्रायर मशीन, बारदाना और अन्य सामान जल गया। हादसे में लगभग 18 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इस संबध में पुलिस को जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें