फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आरोग्य मंदिरों के नहीं खुले ताले, एएनसी क्लीनिक तो दूर की बात

Thu, 19 Dec 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट : पड़ताल का लोगो लगा दें
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार को गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए संचालित है एएनसी क्लीनिक
- शासनादेश के बाद पहले बृहस्पतिवार को ही हालत पतली
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से शासन ने फैसला तो अच्छा लिया, लेकिन जमीन पर इस फैसले का पालन नहीं हुआ। प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जांचों के लिए हर बृहस्पतिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एएनसी क्लीनिक का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए।
शासनादेश जारी होने के बाद पहले बृहस्पतिवार को ही व्यवस्था बीमार नजर आई। कुछ जगहों पर आरोग्य मंदिरों में ताला मिला, तो कुछ जगह सीएचओ ने शासनादेश की जानकारी होने से ही इन्कार कर दिया। पेश है संवाद न्यूज एजेंसी टीम की एक पड़ताल -
विज्ञापन



दृश्य-1-
फोटो-11- पिहानी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद
पिहानी नगर में ही नहीं हो पाया एएनसी क्लीनिक का आयोजन
पिहानी के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 11:55 बजे चिकित्सा अधिकारी डा. मृगांका गौतम ही मौजूद नहीं मिलीं। फार्मासिस्ट सूफियान अली मौजूद थे। एक भी एएनएम पिछले कई सप्ताह से यहां नहीं पहुंची।



दृश्य-2-
फोटो-25-पांडेयपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लटकता ताला। संवाद
पांडेयपुर में महिलाएं आईं, सीएचओ नहीं, लटका रहा ताला
भरखनी विकास खंड के पांडेयपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। यहां सीएचओ के पद पर नीतू तैनात हैं। गर्भवती महिलाएं तो मौके पर पहुंची लेकिन सीएचओ गैर हाजिर रहीं। कुछ देर इंतजार के बाद महिलाएं वापस चली गईं। ग्राम प्रधान कमलादेवी ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर अधिकतर बंद रहता है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है।


दृश्य-3-
फोटो-14- आरोग्य मंदिर लखमापुर में आशाओं व आंगनवाडी कार्यक्रतियों के साथ मौजूद सीएचओ। संवाद
हमें नहीं मिला एएनसी क्लीनिक खोलने का आदेश
भरखनी विकास खंड के लखमापुर गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। मंदिर बृहस्पतिवार को खुला था। सीएचओ रंजीत पाल मौजूद थे। कोई गर्भवती महिला मौजूद नहीं मिली। सीएचओ का कहना है कि बृहस्पतिवार को एएनसी संचालित किए जाने के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है, न ही कोई निर्देश मिला है। आंगनबाड़ी और आशा के साथ होने वाली मासिक बैठक को लेकर वह आरोग्य मंदिर में एकत्र हुए थे।

दृश्य -4
फोटो-12- पचदेवरा के कमालपुर में बंद पडा आयुष्मान आरोग्य मंदिर। संवाद
क्लीनिक का आयोजन छोड़िए, ताला तक न खुला
पचदेवरा थाना क्षेत्र के कमालपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बृहस्पतिवार को सीएचओ मौजूद नहीं मिले। अन्य कर्मचारी भी यहां नहीं थे। स्थानीय लोगों को बृहस्पतिवार को एएनसी क्लीनिक के आयोजन की जानकारी ही नहीं थी। यही वजह थी कि गांव की कोई महिलाएं भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर नहीं पहुंची।
विज्ञापन




वर्जन
शासन के निर्देशों के क्रम में सभी आरोग्य मंदिरों में एएनसी क्लीनिक का आयोजन करने के निर्देश दिए गए थे। जिन जिन स्थानों पर आयोजन नहीं हुए हैं, वहां के लिए जवाबदेही तय करते हुए संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. रोहताश कुमार, सीएमओ

उघैती क्षेत्र में नलकूप का कनेक्शन काटते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

उघैती क्षेत्र में नलकूप का कनेक्शन काटते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें