फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य, त्याग, धैर्य और कर्तव्य निष्ठा की अमर गाथा है प्रभु श्रीराम का जीवन : रजनी

विज्ञापन
फोटो-2-सिकंदरपुर कल्लू में श्रद्धालुओं को संबो​धित करतीं उच्च ​शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी।
विज्ञापन
शाहाबाद। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सिर्फ धार्मिक आस्था का विषय नहीं है। यह सत्य, त्याग, धैर्य, कर्तव्य निष्ठा और मर्यादा की अमर गाथा है। भगवान श्रीराम का जीवन युगों-युगों से मानवता को सही मार्ग दिखाता आ रहा है। रजनी तिवारी रविवार रात सिकंदरपुर कल्लू में चल रही रामलीला में रावण वध लीला के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र हमें सिखाता है कि सत्य के पथ पर अडिग रहना ही वास्तविक विजय है। परिस्थितियां कितनी भी प्रतिकूल क्यों न हों, सिद्धांतों से विमुख नहीं होना चाहिए। कहा कि रामायण के प्रत्येक चरित्र में जीवन के लिए कोई न कोई संदेश निहित है। आवश्यकता इस बात की है कि इन आदर्शों को कथा और मंच तक सीमित न रखकर अपने आदर्शों का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि रावण पर श्रीराम की विजय यह याद दिलाती है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो जीत हमेशा सत्य और धर्म की होती है। कार्यक्रम के दौरान आयोजन कमेटी के संरक्षक बनवारीलाल राजपूत, अध्यक्ष विजय शुक्ला, विमल पांडेय, सुभाष सिंह, अनिल पांडेय, आयुष मोहन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें