फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दूल्हे के दोस्त ने शराब पीने को उठाया पानी का जगह, मना करने पर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के वीरमखेड़ा में सोमवार रात भंवरे पड़ने से पहले शादी में विवाद हो गया। दूल्हे के दोस्त ने शराब पीने के लिए पानी का जग उठा लिया। इस पर दुल्हन के ममेरे भाइयों ने आपत्ति की तो विवाद बढ़ गया। रात भर विवाद आर समझौते का दौर चला। इसके बाद मंगलवार सुबह भांवरे पड़ पाईं। चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बीरमखेड़ा निवासी रामू की बेटी की शादी मझिला थाना क्षेत्र के करावां निवासी बांके बिहारी के साथ तय हुई थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार की रात बरात आई, बरातियों की जमकर खातिरदारी भी की गई। द्वारचार के बाद वर पक्ष को खान खिलाया जा रहा था। इसी दौरान दूल्हे का दोस्त प्रवीण शराब पीने के लिए जग में पानी लेकर जाने लगा। दुल्हर के ममेरे भाइयों ने मना किया तो दोनों के बीच गाली गलौज हो गई। वर पक्ष के लेागों ने पिटाई शुरू करदी, तो वधू पक्ष की तरफ से भी लोग आक्रामक हो गए। घटना में वर पक्ष की तरफ से नन्हें गुप्ता, सत्य नारायण गुप्ता और देवनारायण गुप्ता घायल हो गए।
वधू पक्ष की तरफ से नीरज गुप्ता और शिवम गुप्ता घायल हो गए। इसकी जानकारी यूपी 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छह लोगों को थाने ले गई। इसके कारण भांवरे भी नहीं पड़ पाईं। दोनों तरफ से रिश्तेदारों ने बातचीत शुरू की और मंगलवार को सुबह दस बजे भंवर पड़ने के बाद दुल्हन की विदाई हो गई। दुल्हे के भाई विकास की शिकायत पर वधू के दो ममेरे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर ने बताया कि शराब पीने के लिए पानी का जग ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें