फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का झंझट खत्म, सीडीएम से जमा करें कैश

Thu, 05 Feb 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक की समूह बैंकों के खाताधारकों को बैंक ने 24 घंटे नगदी जमा करने की सुविधा प्रदान की है। इसके लिए एसबीआई मुख्य शाखा में कैश डिपाजिट मशीन (सीडीएम) की व्यवस्था की गई है। अभी तक कै श डिपाजिट मशीन से सिर्फ एटीएम के जरिए नगदी जमा होती थी मगर अब बिना एटीएम के भी नगदी जमा होने लगी है।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत बुधवार को मुख्य शाखा प्रबंधक हरीराम पांडेय ने की। इस दौरान एटीएम तथा सीडीएम प्रभारी राजन कुमार सक्सेना सहायक प्रबंधक मो. उजेहर ने ग्राहकों को नगदी जमा करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक प्रबंधक ने बताया कि एसबीआई समूह बैंक के खाताधारक कैश डिपाजिट मशीन के जरिए 24 घंटे किसी भी समय खाते में नगदी जमा कर सकते हैं।

एक बार में 49 हजार से अधिक धनराशि नहीं जमा होगी। खाते में धनराशि जमा करने के लिए लोगों को कैश डिपाजिट मशीन की स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों का पालन करते हुए पहले अपना मोबाइल नंबर फीड करना होगा फिर मोबाइल नंबर क नफर्म करना होगा और उसके बाद बैंक खाता नंबर फीड करते हुए उसे कनफर्म करना होगा। उसके बाद मशीन में नगदी रखनी होगी। मशीन नगदी को गिनने एवं उसकी तस्दीक करने के बाद जमा रसीद प्रिंट कर देगी।
विज्ञापन


रसीद को अपने पास संभाल कर रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि मशीन से नगदी जमा करने के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखें कि सभी नोट अलग-अलग हों और नोटों में कोई चिपकने जैसी चीज न हो और न ही नोटों के साथ रबर बैंड या स्टेपल हो। स्टेपल, रबर बैंड आदि होने पर मशीन में नगदी फंसने के साथ ही दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

पहली बार नगदी जमा करने से पहले इस बारे में पूर्ण जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि असुविधा होने की संभावना कम हो जाए। मुख्य प्रबंधक ने कहा कि इस मशीन के जरिए लोगों को पेपर लेस बैंकिंग एवं लाइन मुक्त बैंकिंग प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें