केन सोसायटी नेहरू डिग्री कालेज के स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य, छात्र व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय से सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं सहित प्राचार्य व कर्मचारियों ने काफी खुशी महसूस की। शाम को आयोजित हुए गेट टू गेदर कार्यक्रम में लोगों ने अपनी यादें ताजा कीं।
स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन सम्मान कार्यक्रम व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयेाजन किया जाना था। मौसम खराब होने से खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए। पूर्व प्राचार्य, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ सीएसएन कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. बीडी शुक्ला ने किया।
उन्होंने दीप जलाकर सरस्वती मां को पुष्प अर्पित किए। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि ने पूर्व प्राचार्य व प्रवक्ताओं में डा. बीएस पांडेय, डा. शिव स्वरूप तिवारी, डा. कुमुद कुमार, डा. संतोष बाजपेयी, डा. सावित्री शुक्ला, डा. आरडी दीक्षित तथा डा. रमेश कुमारी चौहान को सम्मानित किया।
पूर्व छात्र-छात्राओं में कुसुुम जौहरी, अंजली सिंह, सुनीता देवी, नेहा सिंह, राज कुमार मिश्र, गौरी शंकर अग्रवाल व राम प्रताप यादव सहित कई को सम्मानित किया।
लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में हरि प्रसाद श्रीवास्तव, झब्बूलाल पाठक, इश्राख अली सिद्दीकी, राम सिंह व घनश्याम को स्मृतिचिन्ह दिया गया। इस दौरान कालेज के प्राचार्य डा. नरेश चंद्र शुक्ला, डा. संदीप सिंह, प्रवक्ता दया शंकर यादव सहित तमाम प्रवक्ता मौजूद रहे।