जिले के विकास कार्यों की दयनीय स्थिति के बारे में जानकार नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी ने पहले ही दिन अपने कार्य करने के तरीके से अधिकारियों को अवगत करा दिया। समय से कार्यालय पहुंचने के बाद दिन भर वह फाइलों में ही लगे रहे।
इसके साथ ही उन्होंने सबसे कम प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को बुलाकर समीक्षा की। उन्हाेंने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी के पद पर आए 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पहले ही दिन बुधवार को विकास भवन पहुंचते ही विभागों की फाइलों को मंगवा लिया और एक के बाद एक उनको मानीटर करना शुरू कर दिया।
उन्हाेंने फाइलों के साथ संबंधित अधिकारियों को भी बुलाया और उनसे पूछताछ की। जिले में सबसे खराब प्रगति वाले विभागों में जिला पंचायत राज विभाग, बिजली विभाग, जल निगम के अधिकारियों को बुलाया और उनसे विभागों की प्रगति पूछी। उन्होंने विभागों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए और प्रगति बढ़ाने को कहा।
सुबह कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने मनरेगा उपायुक्त, राष्ट्रीय आजीविका मिशन व मनरेगा से संबंधित जानकारियां भी लीं।ो