हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रुकनापुर गांव में एक युवक ने मामूली विवाद में चाकू घोंपकर अपने पिता को मार डाला। कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रुकनापुर गांव के मुंशी (50) रविवार को घर पर काम कर रहे थे, तभी किसी बात पर बड़े बेटे सुशील से तकरार हो गई। गुस्साए सुशील ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और भाग निकला। परिजन म्रुंशी को आनन फानन जिला अस्पताल लाए। देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस ने गांव से सुशील को हिरासत में ले लिया।
कोतवाल ने बताया कि आरोपी से घटना का कारण जानने की कोशिश की जा रही है। तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतक के परिजनों को कहना है कि सुशील मानसिक रूप से बीमार है। छोटी-छोटी बातों पर ही वह परिजनों से उलझ जाता है। आज अचानक पिता पर चाकू से हमला बोल दिया।