फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपामऊ में मोबाइल शाप में धमाका

Sun, 22 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी/ गोपामऊ(हरदोई)। कस्बे के छोटी बाजार स्थित एक मोबाइल शाप पर रविवार को सुबह तेज धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। इस धमाके की चपेट में आकर दुकानदार झुलस गया।
विज्ञापन


धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान छत व दीवारों में दरारें आ गईं और दरवाजे उखड़ कर लगभग दस मीटर दूर जाकर गिरे, जिससे एक राहगीर को चोटें आईं हैं। बाजार मेें अफरातफरी मच गई और आसपास की दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। पुलिस के पहुंचने तक इलाके में सन्नाटा था। मौके पर पहुंचे एलआईयू इंस्पेक्टर हारून रशीद व चौकी इंचार्ज अमित सिंह भदौरिया ने पड़ताल के बाद बताया कि मौके से कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। पूछताछ के लिए दुकानदार को हिरासत में ले लिया गया है।

रविवार की सुबह गोपामऊ कस्बे के छोटी बाजार इलाके में 8:40 बजे शीबू मोबाइल शाप में जोरदार धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज धमाके की आवाज के साथ ही दुकान के दरवाजे उखड़ कर दस मीटर दूर रोड पर जा गिरे। इससे पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग सहम कर इधर उधर भागने लगे।
विज्ञापन


दुकान की छत और दीवारें चटख गईं और इसमें मौजूद दुकानदार शीबू पुत्र अजमत उल्लाह निवासी मोहल्ला कन्नौजी पूर्वी के हाथ व चेहरा झुलस गया। एलआईयू इंस्पेक्टर हारून रशीद व चौकी इंचार्ज अमित सिंह भदौरिया ने पूछताछ के बाद दुकानदार शीबू को हिरासत में ले लिया है। अफसरान के अनुसार धमाके के बाद मौके से विस्फोटक सामग्री का न मिलना घटना को संदिग्ध बनाता है। इस बारे में दुकानदार ने केवल इतना बताया कि वह खिड़की से लैपटाप का बैग उठाने गया था। जैसे ही वह अंदर गया एक नीली रोशनी हुई और धमाका हो गया। अधिकारियोें के अनुसार शीबू के केवल हाथ और चेहरा ही झुलसा है।

इससे वह संदेह के घेरे में हैं। मौके से ऐसी कोई सामग्री की बरामदगी न होना घटना को और संदिग्ध बनाता है। एसओ के अनुसार दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना पर एलआईयू इंस्पेक्टर हारून रशीद कहते हैं कि विस्फोट का कारण अब तक सामने नहीं आ सका है, जिससे घटना के बारे में कोई टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी ही होगी।  मौके पर विशेषज्ञों की एक टीम भेजी गई है। टीम रिपोर्ट आ जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें