माधौगंज। थाना क्षेत्र के गांव गौरा निवासी रामनारायन 55 पुत्र नन्हे का शव गुरुवार की रात करीब आठ बजे गांव के बाहर एक बाग में फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस को फिलहाल घटना की सूचना नहीं है उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है वह दिखवा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसान क्रेडिट कार्ड का पैसा माफ न होने से वह काफी परेशान रहता था।
गौरा निवासी रामनारायन का किसी बैंक में क्रेडिट कार्ड का पैसा बकाया था। मृत2क के भाई मोहन ने बताया कि बैंक की ओर से उसे बताया गया कि उसका कर्जा माफ होने की श्रेणी में नहीं आता जिससे वह कई दिनों से परेशान था मृतक के भाई मोहन ने बताया कि आज भी वह बैंक गया था। उसने संभावना व्यक्त की इसी परेशानी में उसने गांव के बाहर किशनू के बाग में फांसी लगा ली। वह यह नहीं बता पाया कि उसने कितना पैसा बैंक से ले रखा था। थाना प्रभारी जटाशंकर ने बताया कि अभी तक उन्हे सूचना नहीं मिली थी बाकी वह पता लगा रहे हैं।