फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस का ब्रेक जाम

Fri, 21 Apr 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
एक्सप्रेस - फोटो : प्रतिकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। डाउन लाइन की अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस का ब्रेक जाम हो गया। जानकारी मिलने के बाद टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंच गया। मरम्मत के बाद टेस्टिंग की गई। सब कुछ ठीक मिलने पर एक्सप्रेस को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि ट्रेन दस मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह अपने निर्धारित समय 9.35 बजे हरदोई स्टेशन पर पहुंची। डाउन लाइन की ट्रेन संख्या 13050 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस का ब्रेक जाम हो गए। चालक के मुताबिक स्टेशन से कुछ पहले ही ब्रेक मेें खराबी महसूस हुई थी।  किसी तरह ट्रेन को स्टेशन तक लाया गया। चालक ने स्टेशन अधीक्षक रामरतन व टेक्निकल स्टाफ को ब्रेक जाम होने की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची टेक्निकल स्टाफ की टीम ने ब्रेक की जांच कर मरम्मत की। इसके बाद ब्रेक सिस्टम की टेस्टिंग की गई। सब कुछ ठीक मिला। टेस्टिंग के बाद ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक रामरतन के मुताबिक ब्रेक में खराबी के कारण ट्रेन दस मिनट देरी से सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर रवाना हुई। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस रामपुर में हादसे का शिकार हो गई थी। इसके बाद से  अप और डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस रद्द चल रही थीं। गुरुवार से अप और डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें