फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Fri, 30 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में जिंदपीर चौराहा के पास गुरुवार सुबह ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। वह बेनीगंज जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। मृतक हरियावां थाना क्षेत्र के  क ा निवासी था। 
विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र के सीसीताली गांव निवासी हेमनाथ (75) गुरुवार सुबह करीब आठ बजे घर से हरदोई पहुंचा था। शहर क ोतवाली क्षेत्र के जिंदपीर चौराहा के पास रोड के किनारे खड़ा बेनीगंज जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।

इसी दौरान सीतापुर की तरफ से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें