फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली के नीचे दबकर शाहजहांपुर के युवक की मौत

Fri, 30 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पाली(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के खनिकलापुर गांव के पास गुरुवार को गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्राली पलट गया। हादसे में शाहजहांपुर निवासी चालक की मौत हो गई। वह गांव से टैक्टर-ट्राली पर गन्ना लादकर लोनी मिल ले जा रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन शव ले गए।
शाहजहांपुर के निगोही थाना के उदयपुर कटैया निवासी मजीद का बेटा इमरान (25) गुरुवार को गांव से ट्रैक्टर-ट्राली पर गन्ना लादकर लोनी चीनी मिल ले जा रहा था। पाली थाना क्षेत्र में खनिकलापुर गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
  हादसे में इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बगैर सूचना के परिजन शव साथ में ले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें