फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत, भतीजों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 23 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
death
विज्ञापन
संडीला। बीमारी से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। लेकिन भतीजों ने हत्या का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी सोहन काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। उनकी दो पुत्रियां थीं। उनकी सेवा एक पुत्री करती थी। ऐसे में उन्होंने जब सोचा कि अब उनकी बीमारी ठीक नहीं हो पाएगी तो उन्होंने अपनी जमीन जायदाद का बैनामा उस पुत्री के नाम कर दिया जो उनकी सेवा करती थी।

बताया गया कि गुरुवार को सोहन की मृत्यु हो गई। इस पर उसके भतीजों राजकुमार आदि ने हंगामा शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि उसके भांजों ने उसकी जमीन जायदाद के चक्कर में हत्या कर दी है। ग्रामवासी समझाते रहे कि इसकी किसी ने हत्या नहीं की है।
विज्ञापन


बल्कि वह कैंसर से पीड़ित था। इस कारण उसकी  मौत हो गई है। लेकिन उसके भतीजे नहीं माने और संडीला आकर कोतवाली में शिकायत कर दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिये हरदोई भेज दिया। तब भतीजे शांत हुए।  कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर तो मिली है लेकिन रिपोर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें