फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ पानी ही पानी

Sat, 23 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
हरपालपुर क्षेत्र में उफनाती रामगंगा नदी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। गंगा नदी चेतावनी बिंदु पार कर गई हैं और रामगंगा व गर्रा नदियां भी उफान पर हैं। गंगा का पानी तीन चार किलोमीटर दूर बसे गांवों के किनारे तक पहुंच गया है जबकि रामगंगा खेतों की ओर तेजी से बढ़ रही है। जिससे कटान हो रही है। शाहाबाद क्षेत्र में गर्रा नदी की कटान में तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


छिबरामऊ संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को गंगा नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी हुई। घासीरामपुरवा, परसोला, बिछुईया, कटरी परसोला सहित कई गांवों के किनारे खेतों तक पानी पहुंच गया है। परसोला होकर निकले कन्नौज मार्ग किनारे किनारे काफी दूर तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

सोनारीपुरवा में घरों के किनारे तक पानी पहुंच गया है। सबसे ज्यादा खतरा कटरी परसोला गांव पर है। इस गांव के प्राथमिक स्कूल भवन का ज्यादातर हिस्सा नदी में बह गया है। इस गांव के ज्यादातर लोग सामान और घर तोड़कर पलायन कर गए हैं।
विज्ञापन


कटरी परसोला के चंद्रप्रकास, रामरतन, जयदेव, मुंशीलाल, कालीचरन, महेश, रादुलारे,नत्था, जयकरन आदि  ने बताया कि मक्का, धान, घुंईया, धनिया आदि कर्ज लेकर बोई थी। इस बार पानी में फसलें डूब गईं। चिरंजूपुरवा के रामविलास, पातीराम, मनसुख, हिमांशू, जगमोहन, रामनाथ आदि लोगों ने बताया कि खेतों में पानी भरने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें