फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डेढ़ माह पहले जेल से छूटे युवक का शव फंदे पर लटका मिला

Sat, 16 Mar 2024 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मोबाइल चोरी के मामले में डेढ़ माह पहले जेल से रिहा हुए युवक का शव शनिवार सुबह फंदे पर लटका मिला। लखनऊ से आई एक पुलिस टीम ने भी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ज्वारपुरवा निवासी संदीप (22) मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह वह घर से बिना कुछ बताए चला गया था तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर शारदा नहर के किनारे एक पेड़ पर गमछे के फंदे से उसका शव लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
मृतक के भाई पिंटू ने बताया कि संदीप दो साल पहले लखनऊ में मजदूरी करता था। वहां मोबाइल चोरी के आरोप में उसे जेल भेजा गया था। लगभग डेढ़ माह पहले जमानत पर रिहा होकर गांव आया था और तब से ही परेशान रहता था। घटना की जानकारी पर लखनऊ पुलिस भी मौके पर आई और वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघौली थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अभी तक कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें