फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मोहल्लों की नाला-नालियों की निकाय ने ली सुधि, शुरु कराई साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। घरों और सार्वजनिक स्थानों से निकलने वाले पानी की सुचारु निकासी के लिए नगरीय निकाय ने मोहल्लों के नाले-नालियों की सुधि ली है। निकाय ने अपने सफाई कर्मियों को मोहल्लों की नाला-नालियों की सफाई के लिए लगाया है। शनिवार को शहर के मोहल्ला अशराफ टोला में मुख्य मार्ग के नाले से जुड़ने वाले नाला-नालियों की सफाई कर्मियों ने सफाई शुरु की है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हरदोई की ओर से शहर में बड़े नालों की सफाई स्वयं के संसाधनों से कराए जाने के कारण मोहल्लों के नाला-नालियों की साफ-सफाई नहीं हो पा रही थी। अमर उजाला ने इससे जुड़ी खबर सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने इस पर ध्यान दिया। बड़े नालों की सफाई के साथ ही कुछ सफाई कर्मियों को मोहल्लों की नाला-नालियों की सिल्ट सफाई में लगाया गया है। मोहल्लों की नाला-नालियों में सिल्ट के साथ ही पॉलीथिन, कूड़ा-करकट भरा होने से पानी का निकास सुचारु नहीं हो पा रहा था। इससे कई स्थानों पर नालियों के ओवरफ्लो होने से पानी गलियों और फुटपाथों पर भी भरने लगा था।
पानी निकासी को सुचारु बनाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई कर्मियों को मोहल्लों में लगाया गया है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि बड़े नालों के साथ ही मोहल्लों के नाला-नालियों की सिल्ट और कूड़ा-करकट की सफाई शुरु करा दी गई है। इससे मोहल्लों में पानी की निकासी सही से हो सकेगी और जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें