फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसानों के प्रति केंद्र सरकार गंभीर’

Sat, 25 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर ने कहा कि किसानों के प्रति केंद्र सरकार गंभीर है। उनके नुकसान की भरपाई कराने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी किसान को आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाना चाहिए।
विज्ञापन


वह शुुक्रवार को पुरानी तहसील प्रांगण में आयोजित किसान महापंचायत में बोल रहे थे। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजीव सिंह को सौंपा गया। महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की हर परेशानी में उनके साथ खडे़ हैं।

केंद्र सरकार किसानों को क्षति का डेढ़ गुना मुआवजा देने की घोषणा कर चुकी है, पर केंद्र सरकार ने जो धनराशि उत्तर प्रदेश में भेजी है, उसे किसानों तक पहुंचाने के लिये प्रदेश सरकार संवेदनशील नहीं है। केंद्रीय मंत्रियों एवं संगठन के उच्च पदाधिकारियों की टीमें लगातार जिलों में जाकर तथा किसानों के खेतों का जायजा ले रही हैं और सभी लोग किसानों की हुई क्षति के प्रति रू-ब-रू होकर जानकारी प्राप्त कर चुके हैं, पर प्रदेश सरकार उनके साथ सहयोग नहीं कर रही है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि लेखपाल खेतों पर जाकर क्षति का सही मूल्यांकन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों का पचास प्रतिशत से ऊपर के नुकसान को शत प्रतिशत मानकर मुआवजा देने की घोषणा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आम की फसल के निर्यात पर लगी रोक को भी प्रधानमंत्री ने हटवा दिया है, जिससे आम उत्पादकाें को आम की फसल का सही मूल्य मिल सके।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुरेंद्र दुबे, पूर्व एसएलसी अवध सिंह बागी, पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा, संतोष अस्थाना, सुनीता सिंह राठौर, अजय सिंह, भिखारी सिंह, संचित सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता श्रीपाल वर्मा, संचालन विशुन दयाल शुक्ला ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष जीतेंद्र राठौर, प्रदीप जायसवाल, डा. जीवन सिंह और सुधाकर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें