फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापता युवक का शव चौथे दिन खेत में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीते तीन मार्च को घर से निकले युवक का शव शनिवार सुबह लोनार कोतवाली क्षेत्र के बाजपुर नकटौरा में खेत में पड़ा मिला। मौके पर एक कंबल और कीटनाशक दवा की खाली शीशी भी मिली। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

ग्राम बाजपुर नकटौरा निवासी आशीष शुक्ला (24) पिता नीरज शुक्ला के पास हरिद्वार में एक फैक्टरी में काम करते थे। नीरज ने बताया कि वह और उनके पुत्र आशीष डेढ़ माह पहले गांव आए थे। बीते तीन मार्च की सुबह आशीष बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। रात तक वापस नहीं आए। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। उनकी तलाश की जा रही थी। शनिवार सुबह गांव निवासी बबलू के खेत में आशीष का शव पड़ा मिला। वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने आशीष को पहचान लिया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए।
नीरज के मुताबिक मौके पर एक कंबल और कीटनाशक दवा की शीशी मिली। आशीष अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी तीन छोटी बहनें हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें