फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, नाती घायल

विज्ञापन
फोटो-09- मुन्नी लाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेहंदर। संडीला-मल्लावां मार्ग पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसापुर नहर पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार वृद्ध और उनका नाती घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से संडीला सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मृतक के नाती को लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र के ग्राम धमियाना निवासी मुन्नीलाल (68) खेती करते थे। पुत्र रूपचंद्र ने बताया कि पिता मुन्नीलाल की भतीजी कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसापुर में रहती हैं। शुक्रवार शाम मुन्नीलाल बाइक से गौसापुर जा रहे थे। उनके साथ उनका नाती नन्हू (18) भी था। बिना हेलमेट के बाइक नन्हू चला रहे थे। इस दौरान संडीला-मल्लावां मार्ग पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसापुर नहर पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे दोनों सिर के बल सड़क पर गिर गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस से दोनों को संडीला सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में मुन्नीलाल ने दम तोड़ दिया। परिजन शव गांव ले आए। मुन्नीलाल के परिवार में पत्नी जमुना और पांच पुत्र हैं। थानाध्यक्ष धनश्याम राम ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें