फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। घर में अकेली रह रही विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में फांसी पर लटकता पाया गया। पास ही दूसरे मकान में रह रहे ससुर व परिजनों ने बताया कि बेटे के गुजरात जाने के बाद से बहू घर में अकेली रह रही थी। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम जलपीपुर निवासी बीपी गुजरात में मेहनत मजदूरी करता है। वह आठ दिन पहले ही गुजरात गया था। यहां मकान में उसकी पत्नी खुशबू (22) अकेली रह रही थी। जबकि ससुरालीजन कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में रहते हैं। सोमवार की शाम खुशबू का शव घर के एक कमरे में फांसी पर लटकता पाया गया।
काफी देर तक उसके नजर न आने पर पड़ोस की महिलाओं ने अंदर जाकर देखा तो उसका शव फांसी पर लटकता मिला। पड़ोसियों से इसकी जानकारी मिलने पर ससुर रामचरन व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि खुशबू की शादी दो साल पहले बीपी के साथ हुई थी, उसके कोई संतान नहीं थी। वह पति के साथ इस मकान में रहती थी। उसने खुदकुशी क्यों की, परिजनों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें