फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लाख का लाभपरक बजट पारित

Sun, 10 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। नगर पालिका बोर्ड की बैठक मेें 13 लाख 96 हजार रुपये लाभ का बजट सर्व सहमति से पारित किया गया। लेखाधिकारी दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने वर्ष 2016-17 के बजट मेें गृहकर, जलकर, जलमूल्य किराया, लाइसेंस, राज्य वित्त, चौदहवां वित्त, अवस्थापना निधि, बीआरजीएफ, नया सवेरा योजना, अंत्येष्टि अनुदान, आदर्श योजना, नगरीय सड़क सुधार व प्रारंभिक अवशेष को मिलाकर करीब 38 करोड़ 51 लाख 56 हजार रुपये आय का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग, पार्क की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, हैंडपंप, जलकर, कर्मचारियों के वेतन, जल निकासी, नगरीय सड़क सुधार, मार्ग निर्माण, मुकदमा, विज्ञापन आदि मद पर करीब 38 करोड़ 37 लाख 60 हजार रुपये के व्यय की संभावना व्यक्त की गई है। 13 लाख 96 हजार का लाभपरक बजट को सभी सदस्यों ने सहमति से पारित कर दिया गया। अध्यक्षता करते हुए चेयमैन आसिफ खां बब्बू ने कहा कि 18 साल के कार्यकाल में उन्होंने किसी के साथ विकास कार्यों में भेदभाव नहीं किया। एसडीएम व पालिका के कार्यवाहक ईओ अशोक कुमार शुक्ला ने नगर पालिका की एतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। बैठक में लक्ष्मी त्रिपाठी, शब्बन खां, संजय तिवारी, अजहर मसूद, तारिक खां, बासू वर्मा, हमीद खां, रामचंद्र राठौर, सरला गुप्ता, एहसान खां, इफ्तेदार खां, मनोज, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें