फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस चालक की मौत

Tue, 10 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
accident - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  कछौना थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर सोमवार देर रात ट्रक और एंबुलेंस की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शाहजहांपुर का निवासी था। वह लखनऊ ट्रामा सेंटर में मरीज को भर्ती कराकर जिला अस्पताल लौट रहा था।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के शहर कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज निवासी मान सिंह का बेटा दीपक (22) हरदोई जिला अस्पताल में एंबुलेंस चलाता था। सोमवार सुबह वह जिला अस्पताल से रेफर किए गए मरीज को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराने गया था।

वह लखनऊ से देर रात हरदोई लौट रहा था। कछौना थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर बेसपुर पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला। एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले मोबाइल से हादसे की सूचना परिजनों को दी। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें